Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024 बिलासपुरकांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर से विष्णु यादव ने कांग्रेस से खरीदा नामांकन फॉर्म

बोले- देवेंद्र योग्य, लेकिन अंग्रेज भी बहुत योग्य हैं,तो क्या उन्हें देश में बुला लें?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता और पार्षद डॉ. विष्णु प्रसाद यादव ने पार्टी की तरफ से नामांकन फॉर्म खरीदा है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव योग्य हैं, लेकिन अंग्रेज भी बहुत योग्य हैं, तो क्या उन्हें देश में बुला लें? कांग्रेस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वे प्रचार में भी जुट गए हैं।

विष्णु यादव प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। आखिरी वक्त पर किनारे करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ बार-बार अन्याय हो रहा है। पहले उनका नाम फाइनल हो गया, फिर दरकिनार कर दिया जाता है। इससे पहले भी मैं टिकट को लेकर विरोध जता चुका हूं।

कलेक्ट्रेट में बैठे कर्मचारी।
कलेक्ट्रेट में बैठे कर्मचारी।

कांग्रेस नेताओं से आश्वासन का दावा

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को ट्रिपल गिफ्ट, दिवाली में हो गई बल्ले-बल्ले

विष्णु यादव ने दावा किया कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। उनकी सलाह पर फॉर्म खरीदने में कोई हर्ज नहीं है। कांग्रेस पार्टी में कुछ भी हो सकता है। जब तक कांग्रेस की ओर से बी फॉर्म नहीं आ जाता, वह अपनी दावेदारी के प्रयास करते रहेंगे।

फॉर्म लेने के बाद अब आगे क्या होगा?

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय का कहना है कि फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद कोई और पार्टी के सिंबॉल पर नामांकन फॉर्म भरता है, तो बी-फॉर्म आने के बाद अधिकृत प्रत्याशी के अलावा बाकी फॉर्म अपने आप निरस्त हो जाते हैं। विष्णु यादव से संगठन के स्तर पर चर्चा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबरः भाजपा के लगभग सभी मंत्री होंगे रिपीट, चुनाव हारीं स्मृति ईरानी को भी मिल सकता है मौका

संगठन नेता धनेंद्र साहू बोले- गुस्सा स्वभाविक

सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस की संवाद एवं जनसंपर्क समिति के संयोजक धनेंद्र साहू बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में संगठन के नेताओं से बातचीत की। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद कई बार ऐसी स्थिति आती है। टिकट के लिए बहुत से लोगों की अपेक्षा रहती है, इसलिए गुस्सा स्वाभाविक है लेकिन विष्णु यादव से मिलकर उन्हें मना लेंगे। वह पार्टी से बाहर नहीं जाएंगे।

धनेंद्र साहू बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि, विष्णु यादव से मिलकर उन्हें मना लेंगे।
धनेंद्र साहू बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि, विष्णु यादव से मिलकर उन्हें मना लेंगे।

‘फॉर्म लेना अनुशासनहीनता की श्रेणी में नहीं’

इसे भी पढ़ें:  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति : प्राइवेट छात्र भी भरेंगे नियमित जितनी ही फीस, 1600 की जगह अब चुकाएंगे 16 हजार

धनेंद्र साहू ने कहा कि कोई पार्टी की तरफ से नामांकन फॉर्म खरीदता है तो यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में नहीं आता। ऐसी परिस्थितियां सभी राजनीतिक दलों में होती हैं। नामांकन वापस लेने के अंतिम समय तक फॉर्म वापस ले लेने पर यह अनुशासनहीनता में नहीं आएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles