Advertisment
छत्तीसगढ़

रायगढ़ की कोयला खदान में बड़ा हादसा, ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, दो घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ जिले में एक निजी कोयला खदान में हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए.  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिंदल पावर लिमिटेड की डोंगामहुआ स्थित गारे पलमा कोलमाइंस में विस्फोट के दौरान यह हादसा हुआ.

मौके पर ही मौत

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में ओडिशा के गंजम जिले के निवासी मजदूर आयुष बिश्नोई (24) की मौके पर ही मौत हो गई तथा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मजदूर चंद्रपाल राठिया (38) और अरुण लाल निषाद (43) गंभीर रुप से घायल हो गए.

घायलों को ले जाया गया अस्पताल 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों घायलों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल भेज दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में तमनार पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही ने ली जान : सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई बोलेरो, एक की मौत, पांच घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles