Advertisment
छत्तीसगढ़महासमुंदलोकसभा चुनाव 2024

महासमुंद लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी जीतीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद : लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की रुप कुमारी चौधरी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के वेटरन लीडर ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में पटखनी दी है. रुपकुमारी चौधरी ने ताम्रध्वज साहू को 1,37,542 से ज्यादा वोटों की मार्जिन से हराया है.

महासमुंद लोकसभा सीट के बारे में जानिए: महासमुंद लोकसभा सीट भी हाइ प्रोफाइल सीट रही. कांग्रेस ने अपने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा. साहू का मुकाबला यहां बीजेपी की कद्दावर महिला कार्यकर्ता रुप कुमारी चौधरी से हुआ. रुप कुमारी चौधरी भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर काम कर चुकी हैं. चौधरी साल 2015 से लेकर 2018 तक संसदीय सचिव रहीं. विधायक बनने से पहले वो जिला पंचायत की सदस्य रहीं. भारतीय जनता पार्टी में उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती रही. संघ की नजरों में भी उनकी छवि बेहतर मानी जाती रही है. पार्टी के लिए उनका समर्पण और उनकी मेहनत को देखते हुए ही उनको सांसद का टिकट बीजेपी आलाकमान ने दिया. रुप कुमारी चौधरी बसना विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें:  CG में हेडमास्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कई बड़े नेताओं के नाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles