Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में पकड़ी गई नागपुर की लेडी डॉन चंदा

कार के बेस ट्यूब से निकला ब्राउन शुगर, दामाद-ड्राइवर और खरीदार भी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग पुलिस ने नागपुर की लेडी डॉन चंदा प्रदीप ठाकुर को गिरफ्तार किया है। चंदा के पास से 235 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। चंदा ठाकुर के दामाद, ड्राइवर और खरीदार को भी पकड़ा गया है। पदमनाभपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को सूचना मिली थी कि, इतवारी नागपुर की रहने वाली चंदा प्रदीप ठाकुर (60) दुर्ग आई है। जो ब्राउन शुगर का डील करने अपने दामाद मनोज रहांगडाले और यासीन शेख के साथ कार में जेल चौक से स्टेडियम के बीच किसी से मिलने वाली है।

पुलिस ने घेरकर सभी को पकड़ा

एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर सीएसपी की सिविल टीम ने उसका पीछा किया। उसको जेल चौक में एक युवक से मिलता देखा, तो चारो ओर से घेरकर पकड़ लिया गया। जिसमें आरोपी चंदा ठाकुर, उसका दामाद मनोज राहंगडाले, ड्राइवर यासीन शेख और खरीददार प्रेम ठाकुर शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  घास काटने गई महिला का कत्ल : टांगी लेकर जंगल की ओर जा रहा था आरोपी, पूछने पर मार डाला

आरोपियों से 235 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 5 लाख रुपए, एक लाल रंग की कार, मोबाइल और करीब 25 हजार रुपये नकद जब्त किया गया है।

जेल में बंद बेटी से मिलने के बहाने अवैध कारोबार

आरोपी चंदा ठाकुर की बेटी चित्रा को दुर्ग पुलिस ने पहले ही एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजा था। जिसके बाद उसका पति मनोज राहंगडाले और उसकी मां चंदा ठाकुर महीने में चार से पांच बार उससे मिलने दुर्ग आती थी।

प्रेम ठाकुर और विवेक हड्डी को पहुंचा कर देती थी माल

चंदा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति प्रदीप ठाकुर की मौत के बाद वो ही इस धंधे को संभालती है। उससे छत्तीसगढ़ से बहुत सारे लोग माल लेने नागपुर आते हैं। लेकिन ग्रीन चौक निवासी प्रेम ठाकुर और विवेक हड्डी उसके विश्वासपात्र थे। जिन्हें जरूरत होने पर वो जब दुर्ग आती तो माल देकर जाती थी।

इसे भी पढ़ें:  अभी पैसे नहीं थे, इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहा

प्रेम ठाकुर को पुलिस ने रंगे हाथ चंदा से ब्राउन शुगर लेकर पैसा देने के बाद गिरफ्तार किया है। फिलहाल विवेक हड्डी घटना के बाद से गायब है।

बेस ट्यूब से निकला ब्राउन शुगर

बताया जा रहा है कि आरोपी चंदा ठाकुर और उसके साथियों के पास से पुलिस को कुछ मात्रा में ब्राउन शुगर मिला। लेकिन दुर्ग सीएसपी आईपीएस चिराग जैन को पूरी गाड़ी की तलाशी के बाद भी जब माल नहीं मिला, तो मैकेनिक को बुलवाने की बात हुई। इसी बीच बेस ट्यूब के एक स्पीकर के स्क्रू पर पड़ी, जो ढीला था। उसे खोलने पर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर मिला।

इसे भी पढ़ें:  विधानसभा के लिए आरक्षित जमीन पर कर लिया कब्जा : प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्जाधारियों के मंसूबे पर फेरा पानी

नागपुर की लेडी डॉन चंदा ठाकुर पर 50 से अधिक केस

आरोपी चंदा ठाकुर के खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें एमडी, हेरोइन, ब्राउन शुगर, गांजा और अवैध शराब बिक्री के कई मामले हैं। पुलिस दल पर हमला करने और शराब तस्कर की हत्या का प्रकरण भी दर्ज है। उसे एनडीपीएस विभाग के हवाले कर दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles