Advertisment
क्राइम बिलासपुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में युवती से गैंगरेप कर बनाया VIDEO

कहा- शिकायत करेगी तो वायरल कर देंगे; घर लौटते समय उठाकर खंडहर में ले गए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पकड़ लिया और खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान बदमाशों ने उसका VIDEO भी बना लिया और युवती को धमकाते हुए बोला कि अगर शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। शुक्रवार की इस घटना के बाद रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

22 वर्षीय युवती ने शनिवार को पुलिस को बताया कि वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहती है। शुक्रवार की रात अपने दोस्त से मिलने कुदुदंड गई थी, जहां से रात करीब 2 बजे पैदल घर लौट रही थी। उसी समय रास्ते में अभिषेक खांडे उर्फ बड़कू (24) और विक्की कुर्रे उर्फ बईगा (20) अंधेरे में छिपकर बैठे थे।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

युवती को पकड़कर खंडहरनुमा मकान में ले जाकर किया रेप

इस दौरान युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और खंडहरनुमा जर्जर मकान में ले गए, जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। युवकों ने उसका वीडियो भी बनाया और बोला कि तुम चुप रहना, इस घटना के बारे में किसी को मत बताना। अगर शिकायत करेगी तो हम तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे।

परिजनों को बताई आपबीती, फिर दर्ज कराई शिकायत

इस घटना के बाद डरी-सहमी युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। फिर परिजनों को आपबीती बताई। फिर शनिवार को शिकायत लेकर सिविल लाइन थाना पहुंची।। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  स्टेट प्लेन रनवे पर लड़खड़ाया : बड़ा हादसा टला, सवार थे दो मंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित 6 नेता

दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे बदमाश

इस वारदात के बाद दोनों आरोपी घर से फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रविवार को खबर मिली कि दोनों आरोपी सकरी क्षेत्र के भरनी के पास हैं। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी की, तब दोनों युवक धान मंडी के पीछे झाड़ियों के बीच बने झोपड़ी में छिपे मिले। दोनों आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles