Advertisment
छत्तीसगढ़

विधायक ने धोए बर्तन, कहा महिला की मदद की

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सीतापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा से पहली बार भाजपा विधायक बने रामकुमार टोप्पो विधायक बनने से पहले ही सुर्खियों में रहे लेकिन विधायक बनने के बाद भी वह चर्चा में बने हुए हैं.

विधायक टोप्पो ने धोए बर्तन: विधायक रामकुमार टोप्पो सड़क का निरीक्षण करने के लिए बकरलोटा पहुंचे थे. जहां बंदरकोट में झरने के नीचे एक महिला बर्तन धो रही थी. इस दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो उससे बात करते हुए महिला का बर्तन धोने में हाथ बंटाने लगए. महिला जब बर्तनों को मांज कर किनारे रखने लगी तो विधायक टोप्पो उसे धोने लगे. विधायक का गांव की महिला के साथ बर्तन धोने का वीडियो काफी चर्चा में रहा.

इसे भी पढ़ें:  चरणदास महंत ने अबकी बार मोदी को बताया डिफाल्टर, कहा- 10 साल से फेल हो रही मोदी की गारंटी
Sitapur MLA Ramkumar Toppo

बर्तन धोने पर विधायक की सफाई: बर्तन धोने के मामले में विधायक ने बताया कि सीतापुर के विकास की गति को रफ्तार देने वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. आजादी के बाद से दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में विकास नहीं हुआ, लोग मुलभुत सुविधाओं से वंचित रहे. उसको अब लोगों तक मुलभुत सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है.

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि बंदरकोट में जब महिला बर्तन धो रही थी तब “मैं वहां पहुंचा तो महिला से बात किया. सरकार का लाभ उसे कितना मिल रहा है, इस बारे में जानकारी ली फिर मैंने भी महिला का बर्तन धोने में मदद किया.”

इसे भी पढ़ें:  आबकारी घोटाला केस : ईडी की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में अनिल टुटेजा और यश टुटेजा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles