Advertisment
छत्तीसगढ़

SIR की मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी : बिलासपुर की जगह भिलाई के वोटर लिस्ट में दर्ज हुआ कांग्रेस नेता का नाम, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में SIR की मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय केशरवानी का नाम बिलासपुर की जगह भिलाई के वोटर लिस्ट में जुड़ने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। 2003 की वोटर लिस्ट में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी का नाम बिलासपुर में दर्ज था। एसआईआर के दौरान भिलाई में केशरवानी की मैपिंग से विवाद बढ़ गया है।

बिलासपुर निवासी विजय केशरवानी का नाम अब तक जिले की वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान केशरवानी की वोटर एंट्री में बड़ी चूक हुई है। बिलासपुर की जगह भिलाई में उनका नाम दर्ज कर दिया गया है। पूर्व पार्षद व मेयर इन कौंसिल सदस्य रह चुके विजय केशरवानी अब भी बिलासपुर जिले के वोटर सूची से बाहर हैं। कांग्रेस ने गलत मैपिंग पर सवाल उठाया है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED की रेड, जांच जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles