Advertisment
दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ के अंदर का पहली बार सामने आया VIDEO, 7 स्टार होटल की तरह दिख रहा नजारा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अरविंद केजरीवाल के जिस ‘शीशमहल’ (दिल्ली सीएम हाउस) की पूरे देश में चर्चा रही अब उसके अंदर का वीडियो सामने आया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल के शीशमहल का वीडियो जारी करते हुए इसे सेवन स्टार बंगला बताया है। ये वही बंगला है जहां पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रहते थे। वीडियो में बंगला किसी होटल की तरह दिख रहा है। इसमें ऐशो आराम की सभी सामान मौजूद हैं। बंगले के अंदर का इंटिरियर डिझाईन देखकर ऐसा लग रहा है कि 7 स्टार होटल है।

फरवरी-2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से दिल्ली सीएम हाउस को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ने दिल्ली मुख्यमंत्री के बंगले के अंदर का वीडियो जारी किया है। वीडियो में बंगला किसी होटल की तरह दिख रहा है। इसमें ऐशो आराम की सभी सामान मौजूद हैं। बंगले के अंदर का इंटिरियर डिझाईन देखकर ऐसा लग रहा है कि 7 स्टार होटल है। वहीं अरविंद केजरीवाल पर CM हाउस खाली नहीं करने का भी आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नांगलोई इलाके के घर में लगी भीषण आग: दूसरी मंजिल से कूदकर 6 लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने वीडियो जारी करते हुए इसे सेवन स्टार बंगला बताया है। सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है, ”खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की सच्चाई हम बताते आए हैं, आज आपको दिखायेंगे भी! जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-Star Resort का निर्माण करवाया है। बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहे हैं।’

1.9 करोड़ रुपए से मार्बल ग्रेनाइट और 1.5 करोड़ रुपए से मरम्मत करवाई

इसे भी पढ़ें:  इलेक्टोरल बॉन्ड में घोटाले की SIT जांच की जरूरत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने 6, फ्लैगस्टाफ रोड का बंगला अब तक खाली नहीं किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि खुद को आम आदमी कहने वाले केजरीवाल ने अपने रहने के लिए ‘शीशमहल’ बनवाया था। केजरीवाल कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन रहने के लिए 7 स्टार रिजॉर्ट बना डाला। इस महल में 1.9 करोड़ रुपए से मार्बल ग्रेनाइट, लाइटिंग, 1.5 करोड़ रुपए से मरम्मत और 35 लाख रुपए से जिम और स्पा बनावाया है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने किस अधिकार से अपने बंगले की सजावट में पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जबकि कोविड में जनता के विकास कार्य ठप थे।

इसे भी पढ़ें:  कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान व्यक्ति ने मारा थप्पड़:माला पहनाने के बहाने से आया था

8-8 लाख रुपये के पर्दे और 4-4 लाख रुपये के कमोड लगे

वीडियो में साफ दिखता है कि केजरीवाल का घर किसी आम आदमी जैसा तो ब‍िल्‍कुल नहीं है। यह किसी 7 स्‍टार होटल जैसा दिखता है। अंदर से भी यह सभी सुख सुविधाओं से लैस है। ऑपरेशन शीशमहल में पहले ही बताया जा चुका था कि केजरीवाल के नए ‘महल’ में 8-8 लाख रुपये के पर्दे लगे हैं। 4-4 लाख रुपये के कमोड हैं। करोड़ों का मार्बल लगा है। यह मामला सीएम हाउस के रेनोवेशन के नाम पर 45 करोड़ रुपये के खर्च से जुड़ा है। अभी तक सबकुछ डॉक्‍यूमेंट के जरिये दिखाया गया था। पहली बार नए सीएम आवास के अंदर का वीडियो सार्वजनिक हुआ है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles