Advertisment
Accident

30 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, परखच्चे उड़े, कई लोगों के मरने की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कुल्लू . हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आनी में 30 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के मरने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी उपमंडल के श्वाड-नगान सड़क पर निजी बस हादसे का शिकार हुई है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 25 से 30 लोग सवार थे। यह बस करसोग से आनी आ रही थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। कई घायल यात्री बस के आसपास गिरे नजर आए। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट: ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिरी बस, 5 की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा घायल

हादसे के बाद का वीडियो

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखा कि कैसे खाई में गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस सवार लोगों को बाहर निकाला। कुछ घायलों ने बाहर निकलने की खुद भी कोशिश की. चश्मदीदों की मानें तो अचानक से उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी। देखा कि खाई में बस गिर गई है। उसके अंदर से लोगों के चीखने की आवाजें आ रही थीं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles