Advertisment
राजनीति

India Block के लीडरशीप पर विपक्ष में ‘महा-टकरार’: लालू यादव के बाद उद्धव ठाकरे ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इंडिया ब्लॉक के लीडरशीप को लेकर विपक्ष में ही सियासी घमासान तेज हो गया है। स्थिति ऐेसी निर्मित हो गई है कि इंडिया अलांयस के दो मुख्य पार्टियां कांग्रेस और टीएमसी में ‘महा-टकरार’ शुरू हो गया है। लालू यादव के बाद उद्धव ठाकरे ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया। ममता बनर्जी के इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व की इच्छा जताने का सपा और शिवसेना (उद्धव गुट) ने भी समर्थन किया है।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘कांग्रेस को समझना चाहिए कि कांग्रेस की लीडरशीप में इंडिया अलायंस फेल हो गया है। अगर ममता बनर्जी लीडर बनेंगी तो ज्यादा अच्छा होगा। सबसे बड़ी नेता ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी को पता है कि कैसे राजनीतिक लड़ाई लड़ी जाती है। कांग्रेस को अपना EGO हटा देना चाहिए। कांग्रेस ने अपने ईगो के चक्कर में ममता बनर्जी को हटाया था।

इसे भी पढ़ें:  NEET गड़बड़ी...भूपेश बोले- हजारों करोड़ का महा घोटाला:10 साल में 70 पेपर लीक

शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा, ‘इंडिया ब्लॉक इस मुद्दे पर चर्चा कर रहा है। कांग्रेस के साथ हमारे सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है, इसके लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद हैं लेकिन हम किसी ऐसे व्यक्ति के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं जो इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को समय दे सके। नवीन पटनायक को भी इंडिया ब्लॉक में शामिल किया जा सकता है।

लालू यादव ने ममता का किया था समर्थन

बिहार के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव ने ममता बनर्जी का सबसे पहले समर्थन किया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है। ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए।पटना में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ममता बनर्जी को (इंडिया ब्लॉक का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम ममता का समर्थन करेंगे। यहांं कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। इस दौरान लालू यादव ने जोर देकर कहा कि बिहार में होने वाले अगले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी।

इसे भी पढ़ें:  'बीजेपी-पीएम मोदी के खिलाफ हो सकती है बड़ी साजिश'

ममता बनर्जी ने क्या कहा था

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हालिया हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर किया है और संकेत दिया कि अगर मौका मिला तो वह INDIA ब्लॉक की कमान संभालने के लिए तैयार है।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को चलाने की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा , “मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब मोर्चा का नेतृत्व करने वालों पर इसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी है। अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा।

इसे भी पढ़ें:  उद्धव ठाकरे MVA गठबंधन से हो सकते हैं बाहर! महाराष्ट्र चुनाव में हार का साइड इफेक्ट दिखना शुरू

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles