Advertisment
जरूरत की खबर

UPI यूजर्स सावधान! तुरंत बंद करें यह ऑप्शन, वरना अकाउंट खुद हो जाएगा खाली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे हमारी जिंदगी आसान होती जा रही है. टेक्नोलॉजी की मदद से आज हमारे कई काम आसान हो गए हैं.ऐसी ही एक टेक्नोलॉजी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI ) है, जिसके जरिए पेमेंट करने बेहद आसान हो गया है. यही वजह है कि यूपीआई का इस्तेमाल आज हर कोई करता है.

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ने हमारी डेली लाइफ को बहुत सरल बना दिया है. यूपीआई की मदद से हम न केवल ऑनलाइन शॉपिंग, बल्कि अपनी मासिक सेवाओं के बिल भी UPI के जरिए आसानी से चुका सकते हैं. UPI एक ऐसी सर्विसीज है, जिसके जरिए हमें लगभग हर महीने पेमेंट करते हैं.

इसे भी पढ़ें:  झारखंड में पहली बार तक्षक नाग का रेस्क्यू, उड़ने वाले इस सांप की जानिए खासियत

UPI Autopay के फायदे
UPI Autopay एक सुविधाजनक और स्मार्ट ऑप्शन है. यह आपके मासिक बिलों का ऑटोमैटिकिली पेमेंट करता है. इससे आपका समय बचता है. साथ ही इससे आपको हर महीने अलग-अलग सर्विस के लिए भुगतान करने की चिंता भी नहीं रहती. इस सुविधा के जरिए आप अपनी मंथली सर्विस जैसे मोबाइल, इंटरनेट, बिजली, पानी, और गैस के बिलों को एक ही बार में सेट कर सकते हैं और हर महीने उनके भुगतान के लिए अलग-अलग लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होती.

समस्या बन सकता है UPI Autopay
आमतौर पर यह सुविधा बहुत मददगार होती है, लेकिन अगर आपने किसी सर्विस का इस्तेमाल बंद कर दिया हो सकता है कि आपके अकाउंट से ऑटोपे ऑप्शन की वजह से पैसे कट जाएं. इस स्थिति में यह परेशानी का कारण बन सकता है.हालांकि, इससे बचने के लिए आप अपने अकाउंट पर UPI Autopay मूड को डीएक्टिवेट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  ओला इलेक्ट्रिक से परेशान ग्राहक, स्कूटर में खराबी पर आया 90,000 रुपये का बिल, शोरूम के सामने ही हथौड़े से तोड़ डाला

फोन पे पर UPI Autopay को डीएक्टिवेट कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फोनपे ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें.
  • यहां आपको ‘पेमेंट मैनेजमेंट’ का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करें.
  • अब पेमेंट मैनेजमेंट सेक्शन में दिए ‘Autopay’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे – Pause और Delete.
  • अगर आप अस्थायी रूप से ऑटोपे को रोकना चाहते हैं तो Pause का विकल्प चुनें.
  • अगर आप हमेशा के लिए ऑटोपे को बंद करना चाहते हैं तो Delete पर क्लिक करें.

UPI क्या है और यह कैसे काम करता है?
यूपीआई एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है. यह विभिन्न बैंक अकाउंट के बीच तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)संचालित करती है. UPI का मुख्य उद्देश्य एक सुरक्षित और सुविधाजनक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जिसमें यूजर्स अपनी बैंकिंग जानकारी को जोड़कर तुरंत लेन-देन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में लगने लगा स्मार्ट मीटर, बिजली कर्मचारियों के घरों से शुरुआत, बिजली चालू रखने कराना होगा रिचार्ज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles