Advertisment
महाकुंभ 2025

योगी बोले- मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में 37 मौतें हुईं:संगम पर भगदड़ में 30 और बाकी जगह 7 श्रद्धालु मारे गए; विधानसभा में दिया जवाब

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में हुई भगदड़ का जिक्र किया। बताया कि उस दिन 37 लोगों की मौत हुई। कहा, संगम तट पर बैरिकेड टूटने से भगदड़ हुई। चपेट में 66 श्रद्धालु आए थे। इनमें 30 की मौत हुई थी।

उस दिन प्रयागराज के अंदर अलग-अलग जगहों पर कुछ प्रेशर पॉइंट बने हुए थे, वहां भी 7 लोगों की मौत हुई थी। इन सभी घटनाओं को भगदड़ से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

36 मृतकों में 35 के परिजन शवों को अपने साथ घर ले गए। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। डीएनए सुरक्षित रखा गया है। एक घायल का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज पहुंचने वाली सभी सीमाएं अब भी सील : हाईवे पर फंसे लाखों श्रद्धालु, योगी बोले- बाहर जाने का मार्ग रुकना नहीं चाहिए

सीएम योगी ने 1954, 1974 और 1986 के कुंभ में हुई भगदड़ का भी जिक्र किया। कहा, 1954 के कुंभ में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपति की भागीदारी के बावजूद 800 से अधिक श्रद्धालु भगदड़ में अपनी जान गंवा बैठे थे। इसके विपरीत इस बार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सरकार ने कई जिलों में होल्डिंग एरिया और पार्किंग सुविधाओं की व्यवस्था की, जिससे यातायात और भीड़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण सफलता मिली। प्रयागराज सिटी की अधिकतम क्षमता 25 लाख है, वहां पर 7 करोड़ श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान करवाना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

सीएम योगी ने विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। शायरी के अंदाज में अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा- बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं, जिन्होंने रात में चुन-चुन के बस्तियों को लूटा, वही नसीबों के मारों की बात करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ‘कुंभ में लगी आग ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है,’ ABVP के कार्यालय में मिला धमकी भरा पत्र

सीएम योगी ने कहा- सपा के बारे में कहा जाता है- जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। सपा अध्यक्ष शुरू से महाकुंभ का विरोध कर रहे थे, लेकिन आखिरी में चुपचाप जाकर डुबकी लगा आएं। ये बड़ी विडंबना है।

सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा- पूरे परिवार को लेकर गए थे, आगे-पीछे चच्चू (शिवपाल) को भी साथ ले जाते। 2013 में उनकी मजबूरी समझ सकता हूं, लेकिन 2025 में कम से कम पुण्य के भागीदार बना देते। भतीजा चला गया और चच्चू फिर ठगा का ठगा रह गया। पांडेय जी (माता प्रसाद पांडेय), चच्चू को लेकर जाइए। आप जाएंगे तो बहुत सारी अच्छी चीजें देखकर आएंगे।

इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर महाकुंभ में 2.50 करोड़ लोगों ने किया ‘अमृत स्नान’, आस्था की डुबकी लगाकर जमकर लगाए जयकारे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles