Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़देशनौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका की स्वीकार

contact for Ad1
S G Travels

जयपुर. हिंदू पक्ष ने राजस्थान की ऐतिहासिक अजमेर दरगाह की जमीन पर पहले शिव मंदिर होने का दावा किया है. इस याचिका को निचली अदालत ने स्वीकार कर लिया है और सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी.

क्या है मामला?

हिंदू पक्ष ने कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि अजमेर दरगाह परिसर कभी भगवान शिव का मंदिर था. वकील विष्णु जैन ने अजमेर पश्चिम सिविल जज सीनियर डिविजन मनमोहन चंदेल की अदालत में यह याचिका दाखिल की. कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए 5 दिसंबर तक सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें:  जियो सिनेमा होगा बंद: अब सिर्फ डिज्नी हॉटस्टार चलाएगी रिलायंस, जानें मुकेश अंबानी ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला

पुराना विवाद

दरअसल, यह विवाद नया नहीं है. हिंदू संगठनों ने पहले भी दरगाह परिसर को शिव मंदिर बताने के दावे किए हैं. महाराणा प्रताप सेना ने 2022 में यह मुद्दा उठाया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जांच की मांग की थी. उस समय दरगाह की खिड़कियों पर स्वास्तिक के निशान होने का दावा किया गया था, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की.

शिव मंदिर के प्रमाण का दावा

याचिका में वकील विष्णु जैन ने 1911 में लिखी गई अजमेर निवासी हर विलास शारदा’ नामक किताब का हवाला दिया है. किताब में लिखा गया है कि दरगाह की जमीन पर पहले शिव मंदिर था, जहां भगवान शिव की पूजा होती थी और उनका जलाभिषेक किया जाता था. यह भी दावा किया गया कि दरगाह के बुलंद दरवाजे के निर्माण में मंदिर के अवशेषों का इस्तेमाल हुआ.

इसे भी पढ़ें:  नीट पेपर मामले में झारखंड के देवघर से 5 लोग गिरफ्तार; हजारीबाग के सेंटर से आउट हुआ था पेपर

सभी पक्षों को पेश करना होगा जवाब

अब कोर्ट ने सभी पक्षों को अपनी दलीलें पेश करने का मौका दिया है. कांग्रेस शासनकाल में इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन अब मामला अदालत में पहुंच चुका है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles