Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

अज्ञात नकाबपोशों ने घर के सामने खड़ी कार में लगाई आग

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही जांच

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। भाटापारा शहर के सांई कालोनी में अज्ञात नकाबपोश युवकों ने घर के सामने खड़ी बोलेनो कार को आग के हवाले कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

आगजनी की यह घटना भाटापारा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड सांई कालोनी की है. घटना से सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात नकाबपोश युवक कार में तेल डालते दिखाई दे रहे हैं, जिसके कुछ देर बाद दूसरे युवक ने कार में आग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस घटना स्थल पहुंच जांच में जुट गयी है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. मामले में घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के लगभग 2 लाख शिक्षक हड़ताल पर, पदोन्नति सहित 5 मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार कुछ संधिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है, जो की बिलासपुर के रहने वाले हैं. विस्तृत पूछताछ के बाद पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles