Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रात के अंधेरे में कुएं में गिरा 4 हाथियों का दल, वन विभाग ने JCB की मदद से निकाला बाहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा मुख्यालय क्षेत्र से तीन किमी दूर ग्राम हरदी में चार हाथी खेत के खुदे कुएं में गिर गए। जिनमें एक शावक भी शामिल है। घटना की जानकारी सुबह- सुबह वन अमले को हुई। सुबह सात बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किए गए। मौके पर दो जेसीबी लगाई गई और हाथियों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने भी वन अमले की सहायता की।

बार क्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल प्रसाद वर्मा ने बताया कि कुएं में गिरे तीन हाथी बाहर निकाल लिए गए हैं, एक हाथी अभी भी कुएं में है, जिसे बाहर निकालने अमला जुटा हुआ है। बताया कि खेत मे बिना जगत का कुआं है। सोमवार की देर रात हाथियों का दल खेतों में विचरण करते हुए अचानक एक कुएं में जा गिरा।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शाह बोले-3 साल में खत्म कर देंगे नक्सलवाद

ग्रामीणों ने जब भारी आवाज़ सुनी तो मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सुबह-सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सीमित संसाधनों के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आई, बावजूद तीन हाथी साढ़े तीन घण्टे में निकाल लिए गए। वन विभाग ने चौथा हाथी भी निकाल लिया है। सभी हाथी सुरक्षित हैं और जंगल की ओर चले गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles