Advertisment
अन्य खबरेंकांग्रेसछत्तीसगढ़बस्तरराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ FIR

पैसे बांटने का आरोप, चुनाव आयोग ने दर्ज कराया केस;बस्तर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ भी शिकायत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और जगदलपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के खिलाफ सिटी कोतवाली में FIR दर्ज हुई है। आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पैसे बांटने का आरोप है, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इसी को आधार बनाकर चुनाव आयोग ने मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, होलिका दहन के दिन कवासी लखमा जगदलपुर पहुंचे थे। इस दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने होलिका दहन का आयोजन करने वाली समिति ने लखमा से कार्यक्रम को लेकर चंदा मांगा था। जिसके बाद खुद लखमा ने अपने हाथों से उन्हें पैसे दिए थे। वहीं, पास में खड़े कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली। बीजेपी ने भी इस मामले को मुद्दा बनाया।

कवासी लखमा बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
कवासी लखमा बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

लखमा और जिलाध्यक्ष के खिलाफ केस

इसे भी पढ़ें:  कवर्धा में शॉर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग

यह मामला चुनाव आयोग के पास पहुंचा। जिसके बाद 25 मार्च की देर शाम जगदलपुर सिटी कोतवाली में कवासी लखमा और जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 और IPC की धारा 171 बी, 171 ग, 171 ई और 188 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि, इस मामले को लेकर अब तक कवासी लखमा की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।

कवासी पहली बार लड़ रहे लोकसभा चुनाव

कवासी लखमा कोंटा विधानसभा सीट से लगातार 6 बार के विधायक हैं। साल 2023 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। अब पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने बीजेपी से महेश कश्यप प्रत्याशी हैं।

इसे भी पढ़ें:  अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होते ही नामांतरण भी हो जाएगा… नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, भ्रष्टाचार से भी मुक्ति

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles