Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़सरगुजा

कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत

सरगुजा में सोमवार देर शाम होली मनाकर लौट रहे थे तीनों; एक की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा जिले के उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है, वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। चारों युवक खरसुरा गांव से होली खेलकर लौट रहे थे। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 8 बजे उदयपुर से 2 किलोमीटर दूर सूरजपुर मार्ग पर पलका टावर के पास सूरजपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 14 एमएल 5110 ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से बाइक सवार चारों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रवि किंडो निवासी शिवनगर की मौके पर मौत हो गई।

कार भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई थी।
कार भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई थी।

दो युवकों ने रास्ते में दम तोड़ा

इसे भी पढ़ें:  ACB की जाल में फंसे क्लर्क और पटवारी, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हादसे की सूचना पर उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर और उनकी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया। यहां तीनों युवकों को प्राथमिक इलाज देने के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवकों सचिन और संदीप को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

हालत ज्यादा गंभीर होने पर सोमवार देर रात दोनों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया। दोनों युवकों ने रायपुर ले जा जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में रवि किंडो और संदीप शिवनगर गांव और सचिन ग्राम सलवा का रहने वाला था।

हॉस्पिटल के बाहर लगी लोगों की भीड़।
हॉस्पिटल के बाहर लगी लोगों की भीड़।

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक (क्रमांक सीजी 15 सीपी 5496) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ग्राम सलवा के ही रहने वाले एक और युवक विनय की हालत गंभीर है। उसका इलाज किया जा रहा है। इधर रात में ही एसडीएम बीआर खांडे भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शवों को उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

अस्पताल पहुंचे परिजन और ग्रामीण।
अस्पताल पहुंचे परिजन और ग्रामीण।

गड्ढे में घुसी कार, गाड़ी सवार फरार

इसे भी पढ़ें:  थाना चांपा पुलिस द्वारा बटनदार चाकू के साथ 03 युवकों को किया गिरफ्तार

बाइक को टक्कर मारने के बाद अर्टिगा कार भी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से भागते हुए 15 फीट गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार भाग निकले। कार पार्वतीपुर निवासी कमलेश सरूता की बताई जा रही है।

होली खेलकर लौट रहे थे युवक

हादसे में घायल युवक विनय का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर रात को परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक होली खेलने के लिए निकले थे। चारों युवक आपस में दोस्त थे। रात को वे खरसुरा गांव से होली खेलकर सचिन और विजय के गांव सलवा लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  तिरंगा दौड़ में बिना सुरक्षा के दौड़े स्कूली बच्चे, प्रशासन पर उठे सवाल

कार को किया गया जब्त

उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि तीनों युवकों के शवों का उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। कार सवारों का पता नहीं चल सका है। कार को रात में ही गड्ढे से निकालकर जब्त कर लिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles