Advertisment
छत्तीसगढ़

दोपहिया से घर लौट रही शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, साथ बैठी भृत्य घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में शिक्षिका की मौत गई। वहीं उसके साथ बैठी भृत्य की स्थिति नाजुक है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहला मानपुर पोर बालोद जिले के दल्ली राजहरा सीमा पर स्थित ग्राम शेरपार हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक अपनी भृत्य मथुरा मंडावी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। वे दोनों नेशनल हाईवे 930 से वापस दल्ली राजहरा की ओर जा रहे थे। इसी दरमियान किसी अज्ञात भारी वाहन ने ग्राम हितकसा के पास दोनों स्कूटी सवार महिलाओं को रौंद डाला। इस हादसे में व्याख्याता बरखा वासनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भृत्य मथुरा मण्डावी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे संजीवनी 108 के माध्यम से राहगीरों ने तत्काल शासकीय अस्पताल चिखलाकसा पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। जहां से उसे मेकाहारा रायपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  साय सरकार का मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से नहीं कोई वास्ता, ठगों से रहें सावधान

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बरखा वासनिक दुर्ग अपने मायके में रहती थी। उनके दो बच्चे हैं, 7 वर्ष की बेटी और 6 वर्ष का बेटा। मृतिका के पति  बिजली विभाग में कार्यरत हैं। जिनसे पारिवारिक विवाद होने के कारण शिक्षिका अपने मायके शंकर नगर दुर्ग में अपने दोनो बच्चों के साथ रहती थी। वही घायल मथुरा मण्डावी उम्र 45 वर्ष ग्राम परसोदा बालोद की निवासी हैं। दोनों स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात् स्कूटी से दल्ली राजहरा की ओर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से हितकसा गांव के पास दुर्घटना घटी दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू : अब सेमेस्टर सिस्टम से होगी पढ़ाई, सिलेबस में भी बदलाव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles