Advertisment
छत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो से पीछाकर कार सवारों से 20 लाख की लूट:धमतरी में कार को टक्कर मारी, बंदूक दिखाकर पीटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े 20 लाख की लूट हो गई। नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियों से पहले कार का पीछा किया, फिर टक्कर मारकर रोका। लुटेरों ने धान व्यापारी के कर्मचारियों से लूट की वारदात की। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह का है।

बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूट की है। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने लूट की सूचना तुरंत अपने मालिक को दी। स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट चेक करने पर वह भी फर्जी निकली।

धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू (30 साल) ने बताया कि हम तीन लोग कार (CG08 AU 4942) में सवार थे। राजनांदगांव से धमतरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में 1 बजकर 35-40 मिनट के आसपास आमदी के पास पीछे से स्कॉर्पियो आई और टक्कर मारकर हमारी गाड़ी को रोक दिया।

इसे भी पढ़ें:  CG में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान; 27 लाख नाम हटाने की तैयारी से बढ़ी हलचल

इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश लुटेरे बाहर निकले। उन्होंने गन और जैक रॉड दिखाकर डराया। बदमाशों ने कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए।

पुरुषोत्तम ने बताया कि, हमारे सेठ निर्मल जैन धान के व्यापारी हैं उनको ही धान खरीदी-बिक्री के 20 लाख रुपए देने आ रहे थे। घटना के बाद तुरंत अपने सेठ को जानकारी दी। वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को भी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिसकर्मी ने थाने का नंबर दिया, जिसके बाद सीधे थाने में फोन कर लूट की सूचना दी गई।

पुलिस ने वारदात की जानकारी मिलते ही तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  भगवान बनकर पहुंचे डॉक्टर : सड़क हादसे में घायल युवक को दी नई जिंदगी, पत्नी की मौके पर मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles