Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

साय सरकार का मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से नहीं कोई वास्ता, ठगों से रहें सावधान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। सोशल मीडिया में इन दिनों मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के नाम से छत्तीसगढ़ सरकार की योजना का जमकर प्रचार किया जा रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. योजना के नाम पर लोगों को केवल भ्रमित किया जा रहा है. ऐसी योजना का लाभ दिलाने का कोई शख्स झांसा देता है तो वह निश्चित रूप से ठग है.

सोशल मीडिया में आए दिन केवल शातिर लोग, बल्कि राजनीतिक दल भी विरोधियों को पटखनी देने के लिए फेक न्यूज फैलाते रहते हैं. ऐसा ही फेक न्यूज सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ सरकार के नाम से मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के नाम पर फैलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जियो और जीने दो के नारों से गूंजा नगर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा की फोटो के साथ छपे योजना के विज्ञापन में बताया गया है कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों या उनमें से किसी की मृत्यु 1 मार्च 2020 के बाद हो गई है, और बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो ऐसे परिवारों के दो बच्चों को 4000-4000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा. इसमें फार्म भरकर जिला बाल संरक्षण इकाई / जिला प्रोबेशन कार्यालय अधिकारी कार्यालय जमा करने कहा जा रहा है.

जाहिर है कि लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधायक भावना बोहरा की छवि को खराब करने के लिए इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है. इससे पहले लोग इस संबंध में झांसे में आए, सरकार की ओर से लोगों को आगाह किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  अवैध कब्जा हटाने गए तहसीलदार के साथ व्यापारी ने की मारपीट, जमकर चले लात घूंसे, देखिए वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles