
छत्तीसगढ़
दो ट्रकों में आमने-सामने हुई टक्कर, बीच में फंस गया एक चालक और लग गया लंबा जाम
फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव के नेशनल हाइवे 30 में तेज रफ्तार वाहन चालकों की बड़ी लापरवाही आई दिन देखने को मिलती है। जिसके की वजह से सड़क हादसे होते रहते हैं। केशकाल घाट में तेज रफ्तार दो ट्रकों में आमने- सामने हुई भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के बीच फंसे एक ट्रक ड्राइवर को बड़ी मशक्कत के बाद निकला गया। वहीं घाटी में लंबा जाम लग गया
वहीं एक वाहन चालक को इलाज के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया। केशकाल पुलिस के द्वारा तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने में असफल होते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस तेज रफ्तार वाहनों पर कोई कार्यवाही करते हुए दिखाई दे रही है। जिसके चलते केशकाल घाट में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। देखना होगा कि, केशकाल पुलिस कब जागेगी और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लग पाएगी और हादसे रुकेंगे।



