Advertisment
जशपुरछत्तीसगढ़

पुलिस कस्टडी से हथकड़ी समेत दो चोर फरार, SP ने लापरवाही बरतने वाले ASI, आरक्षक को किया निलंबित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर. कांसाबेल पुलिस की कस्टडी से दो चोर हथकड़ी समेत फरार हो गया. इस मामले में एसपी शशिमोहन सिंह ने लापरवाही बरतने वाले एएसआई राजेश यादव एवं आरक्षक अशोक एक्का को निलंबित कर दिया है. वहीं एक प्रधान आरक्षक और नगर सैनिक को लाइन अटैच किया गया है.

जिले के कांसाबेल पुलिस ने चाेरी करने के आराेप में 3 लाेगाें काे कल शाम गिरफ्तार किया था. चाेरी का सामान बरामद करने के लिए तीनाें चाेराें काे पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरईटाेला लेकर जा रही थी, तभी कराैंदा जंगल के पास दाे चाेर माैका देखकर फरार हाे गया. वहीं फरार एक चाेर के हाथ में हथकड़ी लगा हुआ था.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साय सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश

जशपुर पुलिस की टीम रातभर चाेराें की खाेजबीन में जुटी रही, लेकिन चाेर पुलिस के हाथ नहीं लगे. इसके बाद आज जशपुर पुलिस अधिक्षक शशिमाेहन सिंह ने लापरवाही बरतने वाले एएसआई राजेश यादव एवं आरक्षक अशाेक एक्का काे निलंबित कर दिया है. वहीं प्रधान आरक्षक और एक नगर सैनिक काे लाइन अटैच किया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles