Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साय सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. साय सरकार के एक साल पूरे होने पर राजधानी के साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंचे हैं. अपने पांच घंटे के प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा साय सरकार के एक साल के कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचें. दोपहर 3:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को करते हुए साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. शाम 5 बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे. वहीं शाम 6.30 को स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से मुलाकात करेंगे. इन सबके बाद रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
इसे भी पढ़ें:  सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, दो माओवादी ठिकानों से भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक बरामद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles