Advertisment
मनेंद्रगढ़छत्तीसगढ़

विधायक रेणुका निभाएंगी अपना वादा, 10 वीं और 12 वीं में अव्वल आई छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मनेन्द्रगढ़। शिक्षक दिवस पर भरतपुर ब्लॉक के नगर पंचायत जनकपुर में गरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। साथ ही बोर्ड परीक्षा 12 वीं और 10 वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अव्वल आने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ईस्माइल खान ने बताया कि, क्षेत्र की विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को दोपहर 1 बजे से किया गया है। कार्यक्रम में पिछले साल सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विधायक रेणुका सिंह अपने वादे के अनुसार 10 वीं और 12 वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को स्कूटी प्रदान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  किताबें कबाड़ में बेचे जाने पर एक्शन : पाठ्य पुस्तक निगम का महाप्रबंधक निलंबित
Girls who topped in 10th and 12th in the region
क्षेत्र में10 वीं- 12वीं में अव्वल आई छात्राएं

क्षेत्र में दो छात्राओं ने किया टॉप

गौरतलब है कि, विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं के शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि, 10 वीं और 12 वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी या बाइक प्रदान किया जाएगा। मई में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए जिसमें दो छात्राओं ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया। 12 वीं में विज्ञान संकाय से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अंकिता रजक ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर सिर्फ भरतपुर सोनहत विधानसभा में ही नहीं अविभाजित कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा शिफा बी ने 96.50 अंक लाकर भरतपुर सोनहत विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक दिवस के दिन इन दोनों छात्राओं को उनके अभिभावकों और शिक्षकों की मौजूदगी में विधायक रेणुका सिंह की तरफ से स्कूटी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अभिभावकों और शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  टीका लगाने के बाद ढाई महीने के बच्चे की मौत:टीकाकरण के बाद आया था बुखार, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे छात्र

शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान का दिन होता है। इसलिए कार्यक्रम में भरतपुर ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के छात्र शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देगें। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान विधायक रेणुका सिंह के हाथों होगा। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भरतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी बैगा,  जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि नीलेश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला समेत गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles