Advertisment
क्राइम

देह व्यापार करा रहा था कांग्रेस नेता, नाैकरानी से भी किया बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

एक चौकाने वाली खबर सामने आई है. एक कांग्रेस नेता पर देह व्यापार चलाने और नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी पूर्व शहर उपाध्यक्ष मुफ्ती हाशिम मेहंदी को अरेस्ट कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से कांग्रेस नेता मुफ्ती हाशिम मेहंदी को दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुक्ति हाशिम मेहंदी के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है. पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से मुफ्ती हाशिम मेहंदी के घर पर झाड़ू-पोछा का काम कर रही थी.

पीड़िता का आरोप है कि मुफ्ती ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो मुफ्ती ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के अनुसार मुफ्ती ने उसकी अंतरंग तस्वीरें लेकर उसे डराया और धमकाया.

इसे भी पढ़ें:  BREAKING : मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

इसके साथ ही मुफ्ती ने उसे अन्य लोगों से भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और मना करने पर उसकी पिटाई की. घटना के दौरान मुफ्ती ने उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को बताया तो उसके और उसके परिवार के खिलाफ खतरनाक कदम उठाएंगे. आरोपों के सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुफ्ती हाशिम मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रियंका गांधी के साथ फोटो वायरल

कांग्रेस पार्टी ने पुष्टि की है कि मुफ्ती हाशिम मेहंदी ने 26 मार्च 2022 को शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. इस मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है. इस बीच, प्रियंका गांधी के साथ मुफ्ती हाशिम मेहंदी की एक पुरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इसे भी पढ़ें:  पटवारी की नौकरी दिलाने 5 लाख की ठगी:मंत्रालय में पहुंच बताकर ऐंठे पैसे, सूची में नहीं आया नाम, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles