Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में दंतैल हाथी का उत्पात:स्कूल परिसर में रखी बाइक-साइकिल में की तोड़फोड़, बुलाया गया ट्रैकर हाथी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के हरदी विशाल गांव में एक दंतैल हाथी ने स्कूल परिसर में रखी बाइक-साइकिल में तोड़फोड़ की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी के विचरण से दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीम हाथी पर नजर रखी हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हाथी कोरबा जिले होकर जांजगीर चांपा जिले के बलौदा वन मंडल में पहुंच गया। जहां हरदी विशाल गांव में शाम करीब 5 बजे के बाद स्कूल के अंदर घुसा गया। साइकिल उठाकर इधर-उधर फेंकने लगा। बाइक को भी नुकसान पहुंचाया है।

ट्रैकर हाथी बुलाया गया

इसे भी पढ़ें:  हसदेव नदी पार करने के दौरान बहा हाथी का बच्चा, झाड़ी में फंसी मिली लाश

उत्पात मचाने के बाद खेतों की ओर चला गया। जहां फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए रात को खिसोरा गांव के ठेठवार पारा की तरफ चला गया। पुलिस और वन मंडल के कर्मचारी हाथी पर रात भर नजर बनाए हुए हैं। दंतैल हाथी छाता के जंगल के तरफ है। ट्रैकर हाथी के माध्यम से बाहर निकली जाएगी।

लोगों को दूर रहने की अपील

डीएफओ प्रियंका पाण्डे ने बताया कि झुंड से बिछड़ने के बाद हाथी 4 दिन पहले बलौदा वन मंडल के क्षेत्र में पहुंचा था। जिसके बाद कोरबा जिला चला गया था। शुक्रवार की शाम को फिर से हाथी बलौदा पहुंचा है। गांव के लोगों को बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है और हाथी के सामने नहीं आने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: भाजपा के मंडल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति; चुनाव अधिकारी ने की घोषणा

हाथी को सुरक्षित दूसरी जगह भेजने के लिए अचानक मार्ग से एक ट्रैकर हाथी को मंगाया गया है, जो कि अपनी आवाज से हाथी को बुलाकर उसे रिहायशी इलाकों से दूर जंगल में छोड़ सके

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles