Advertisment
छत्तीसगढ़

हिड़मा को श्रद्घांजलि देने रील्स की बाढ़: तेलंगाना-आंध्रप्रदेश के नक्सल समर्थकों की ‘लाल सलाम’ वाली रील्स वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

बीजापुर। मोस्ट वांडटेड नक्सल कमांडर हिड़मा सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके मारे जाने के चंद घंटे बाद ही तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में हिड़मा को श्रद्धांजलि देने के लिए नक्सल समर्थक और नक्सल संगठन के लोग रील्स बनाकर वायरल करने लगे हैं।

हिड़मा को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए कुछ रील्स हरिभूमि डाट काम को मिले हैं। इन रील्स में हिड़मा के शव और दूसरी तस्वीरों के साथ ‘लाल सलाम’ लिखकर तेलुगू भाषा में गाना भी लगाया गया है। इन्हीं रीलल्स में सरकार से ‘ऑपरेशन कगार’ को रोकने की अपील की जा रही है। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में ऐसे ही रील्स काफी वायरल हो रहें हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऑटो में ध्यान भटकाकर चोरी करने वाली तीन महिला आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और नगदी बरामद

मोस्ट वांडटेड था हिड़मा
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ और देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए सुरक्षाबलों को जिस नक्सल कमांडर की तलाश थी, वह हिड़मा मंगलवार की सुबह मारा गया है। प्रदेश के सुकमा जिले की सीमा से लगते आंध्रपदेश के अल्लूरी सीतारामराजू ज़िले के मारेडुमिली क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने हिड़मा को उसकी पत्नी के साथ मार गिराया। हिड़मा के साथ कुल छह नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles