Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

चलती कार में स्टंटबाजी VIDEO : ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर मस्ती करते रहे युवक-युवती, ASP बोले – स्टंटबाजों पर होगी कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर कार सवार एक लड़की और 2 लड़कियों का स्टंट करते वाीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना दयालबंद से जगमल चौक जाने वाली रोड की है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है. उन्हें नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि शहर में जगह-जगह चौक-चौराहों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे शहर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों के साथ ही ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद भी स्टंटबाजों को पुलिस का खौफ नहीं है. कार में लड़के-लड़कियों का स्टंट करते वीडियो वायरल मामले में एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकर ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है. ट्रैफिक रूल्स के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट बैठक में फैसले के बाद भी हड़ताल पर राइस मिलर्स, एसोसिएशन ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

देखें वीडियो –

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles