Advertisment
छत्तीसगढ़कवर्धाक्राइम

दृश्यम फिल्म देखकर महिला की हत्या:पूर्व पति और प्रेमी से ऐंठ रही थी पैसे, इसलिए मार डाला, कब्र खोदकर निकाला गया शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा जिले में दृश्यम फिल्म देखकर 3 बच्चों की मां की हत्या कर दी गई। महिला तलाक के बाद पति से गुजारा भत्ता ले रही थी। प्रेमी को भी फंसाने की धमकी देकर बार-बार पैसे मांग रही थी। जिससे परेशान होकर दोनों ने मारने की साजिश रची थी।

अब 22 दिन बाद पुलिस ने घोर नक्सली क्षेत्र धानीखूटा के जंगल से कब्र खोदकर शव बाहर निकाला है। महिला की स्कूटी और बाकी सामान अलग-अलग जगह से बरामद किए गए हैं। आरोपी पति लुकेश साहू और प्रेमी राजाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है।

10 साल पहले हुई थी शादी

दरअसल, कल्याणपुर निवासी महिला ग्वालिन साहू (28) की शादी 10 साल पहले 2012 में ग्राम चिमागोंदी निवासी लुकेश साहू (29) से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। इस बीच महिला का गांव के ही राजाराम साहू के साथ प्रेम संबंध बन गया। जिस कारण पति लुकेश साहू ने पत्नी को कोर्ट के माध्यम से तलाक दे दिया था।

इसे भी पढ़ें:  डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गले में फंसी मछली को बाहर निकाला, बच्चे की हालत स्थिर

भरण-पोषण दे रहा था पति

कोर्ट ने पत्नी और बच्चों को खर्च के लिए भरण-पोषण 10 हजार रुपए महीना देना तय किया था। इस बीच महिला गांव में अपने प्रेमी राजाराम साहू के घर आकर रहने लगी। कुछ दिन बाद महिला अपने प्रेमी को भी छोड़कर चली गई। उसे भी फंसा देने की धमकी देकर बार-बार पैसे मांग रही थी।

पति-प्रेमी ने हत्या की रची साजिश

जिससे प्रेमी और पूर्व पति दोनों महिला से परेशान थे। इसलिए दोनों ने महिला की हत्या की साजिश रची। जब महिला 18 जुलाई को कोर्ट आई, तब उसने रात कवर्धा में ही रोक लिया। 19 जुलाई को जंगल में ले जाकर हत्या कर दिया। घटना को छुपाने दृश्यम फिल्म देखा था।

धानीखुटा जंगल में जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरते हुए।
धानीखुटा जंगल में जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरते हुए।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

19 जुलाई को प्रेमी राजाराम साहू महिला को घुमाने धानीखुटा के जंगल ले गया। पीछे-पीछे पूर्व पति लुकेश साहू भी पहुंचा। इसी बीच मौका पाकर प्रेमी ने महिला का गला घोंट दिया। शव को जंगल में ही दोनों ने दफना दिया। महिला की स्कूटी को वहां से करीब 20 किलोमीटर दूर कर्रानाला डेम में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भीषण सड़क हादासा, 5 की मौत, 7 घायल, खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

पुलिस को गुमराह करने महिला का मोबाइल भी चालू बंद करते रहे। जिससे पुलिस महिला का पता ना लगा सके। जिसके बाद दोनों ने रेंगाखार गांव में कुदारी फावड़ा और नमक की बोरी लेकर मौके पर पहुंचे। गड्ढा खोदकर महिला की लाश के ऊपर नमक डाल दिया।

कैसे पकड़े गए आरोपी

कवर्धा एएसपी विकास कुमार ने बताया कि, महिला के परिजनों ने 22 जुलाई को लोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसकी बहन ग्वालिन साहू 18 जुलाई को न्यायालय कवर्धा गई थी। लेकिन अब तक घर नहीं लौटी है। फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की, तो पति और प्रेमी के बारे में पता चला।

पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

वही, घटना के दिन तीनों का मोबाइल लोकेशन भी एक जगह बताने पर पुलिस को आशंका हुई। पुलिस ने प्रेमी और पति को थाने बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि, प्रेमी राजाराम साहू महिला के पैसे की मांग से परेशान था। पति लुकेश साहू पत्नी को हर महीने खर्च देने से परेशान था। इसलिए छुटकारा पाने चाहते थे।

इसे भी पढ़ें:  "नीम पथ पर मंडरा रहा मौत का साया!" 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराती नीम की शाखाएं...

इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। उसके स्कूटी को कर्रानाल जलाशय में फेंक दिया। कपड़े को अलग जगह और महिला के जेवर को चिमागोंदी गांव के पास जमीन में गड्ढा खोद कर दबा दिया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने महिला की लाश और सामग्री को बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी को न्यायालय में पेश कर जुडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles