Advertisment
छत्तीसगढ़

दो हत्याओं से दहला तिल्दा-नेवरा : दो युवकों की अलग-अलग स्थानों में धारदार हथियार मारकर हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तिल्दा- नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की हत्या कर दी गई। पहली वारदात वार्ड 8 नेवरा के उतारू पारा में ग्राम तुलसी नेवरा निवासी ओम प्रकाश रात्रे उम्र 22 वर्ष का अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान दिखे।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह लोगों ने शव देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। नेवरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची साथ ही रायपुर से फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच सहित सीएसपी आदि अधिकारी भी नेवरा पहुंच गए है और मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी:

ढाबा तालाब के पास दूसरी वारदात

इसी तरह शुक्रवार की रात्रि ग्राम सरोरा में ढाबा तालाब के पास एक युवक मनीष यादव पिता दिलीप यादव उम्र 27 वर्ष की किसी ने हत्या के दी। परिजनों के अनुसार मृतक मनीष रात 8 बजे घर से निकला था और रात लगभग 10 बजे परिजनों को पता चलने पर उसे तिल्दा मिशन अस्पताल लाया गया है। मृतक के कमर के नीचे किसी धार दार हथियार से हमला किया गया है। नेवरा पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles