Advertisment
रायगढ़छत्तीसगढ़

पानी में हाथियों की मस्ती : घने जंगलों के बीच बांध में नहाते ड्रोन कैमरे में कैद हुआ 29 हाथियों का दल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला अब प्रदेश में जंगली हाथियों के मूवमेंट के लिए ज्यादा जाना जाने लगा है। हाल ही में यहां तीन हाथियों की करंट से मौत की दुखद खबर आई थी। लेकिन इस बार हाथियों की पानी में मस्ती करते हुए एक खूबसूरत वीडियो मिला है।

वन विभाग के अफसरों के मुताबिक, वीडियो धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा परिक्षेत्र के अमलीडीही के जंगल का है। वीडियो में हाथियों की अद्भुत जलक्रीड़ा कैद हुई है। अफसरों के मुताबिक, जंगल में बनाए बांध में 29 हाथियों का एक दल एक साथ नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये अनोखा दृश्य वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुई है। वीउियो में हाथियों का यह झुंड पानी पर खेलते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि, जंगल में बने इस बांध में हाथी अक्सर पानी पीने आते हैं। वन विभाग ने इस खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद किया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने छापेमारी कर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 100 किलो से अधिक गांजा पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 कार जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles