Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

राजधानी के नाकोड़ा ज्वेलर्स में लगी भीषण आग, शॉप जलकर खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है.

यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना हुई.

इसे भी पढ़ें:  घर के सामने खड़ी स्कूटी में युवती ने लगाई आग, देखें VIDEO…

देखिये वीडियो-

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles