Advertisment
 बिलासपुरAccidentछत्तीसगढ़

बिलासपुर में 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी:

महिला समेत 2 की मौत, 15 की हालत गंभीर; बेटी को लेने उसकी ससुराल जा रहे थे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले 40 लोगों से भरा पिकअप वाहन ग्राम सोनपुरी में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला और बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 38 लोग घायल हैं, जिनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर है। ये लोग शादी के बाद बेटी को लेने पहली बार उसकी ससुराल जा रहे था। मामला कोटा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी के रामायण भानू की बेटी की शादी 2 दिन पहले मटियाडांड में हुई थी। शनिवार को परिवार के लोग पहली विदाई के लिए बेटी की ससुराल मटियाडांड जा रहे थे। पिकअप में परिवार की महिलाओं समेत 40 लोग सवार थे।

घायलों को केंदा के सरकारी अस्पताल लाया गया।
घायलों को केंदा के सरकारी अस्पताल लाया गया।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में करंट लगने से महिला की मौत:टहनियां काटने जामुन के पेड़ पर चढ़ी थी, 33KV बिजली तार की चपेट में आई

पिकअप के ड्राइवर ने गांव से निकलते ही गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। गांव से निकलकर तालाब के पास तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू हो गई और सड़क से उतरकर पलट गई। इससे पिकअप सवार कुछ लोग गाड़ी के नीचे दब गए। वहीं, ज्यादातर लोग दूर जाकर गिरे।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेस्क्यू शुरू किया।

15 घायलों की हालत गंभीर, अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी।
15 घायलों की हालत गंभीर, अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी।

गांववालों की मदद से लोगों को निकाला बाहर

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गांव वालों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में धूमा में रहने वाली पंचकुंवर भैना (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पामगढ़ विधायक का पुतला, लगाया ‘रेत चोर, गद्दी छोड़’ का नारा

हादसे में घायल बाकी के 39 लोगों को केंदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें से ज्यादातर लोग जिन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी, उनका इलाज कर कुछ को घर भेज दिया गया, बाकी का इलाज यहीं जारी है।

इलाज के दौरान बुजुर्ग की भी मौत

हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए रतनपुर और बिलासपुर सिम्स लाया गया। 65 वर्षीय बुजुर्ग गंगाराम की रतनपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है। वहीं पिकअप ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles