
रायगढ़: रायगढ़ जिले के दो वन मंडल में 140 हाथी का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है, सबसे अधिक धरमजयगढ़ क्षेत्र में है। यह हाथी अलग —अलग झुंड में है। इसमें 72 मादा, 34 बच्चे व नर है। संभवतः प्रदेश का सबसे बड़ा हाथी रायगढ़ जिले में है।
एक बच्चे समेत दो हाथी मृत
अचानक टूट कर गिरा 11 केवी बिजली तार टूट जाने के कारण करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, हादसे की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर मौजूदआगे कि कार्यवाही में जुटा। टूटा हुआ तार जंगल मे जमीन में गिरते ही जलने के निशान भी मौके पर मौजूद है।
टूटा हुआ तार जंगल मे जमीन में गिरते ही जलने के निशान भी मौके पर मौजूद है।
1 शवक ,1 मादा , 1 युवा , 1 बच्चा तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ, घरघोड़ा उप वन मंडल चुहकीमार जंगल की घटना, रायगढ़ धरमजयगढ़ दोनो वन मंडल के आलाधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है।
इसी प्रकार की घटना रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र सामारूमा कंपार्टमेंट चुहकीमार में करंट की चपेट में आकर तीन हाथियों के दर्दनाक मौत होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। तीनों शव एक दुसरे के इर्दगिर्द में मृत अवस्था में मिली।
तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ, घरघोड़ा उप वन मंडल चुहकीमार जंगल में सनसनीखेज घटना सामने आया है। जिसमें 11 केवी धारा प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा, 1 मादा एवं एक युवा हाथी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी तड़के सुबह जब ग्रामीण जन जंगल की ओर गए तब उन्हें हाथी एक दूसरे के इर्दगिर्द में मृत अवस्था मे मिले ।
3 हाथियों के मृत होने की सूचना जंगल मे आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या ग्रामीण मौके पर आ गए। वहीं स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग को दिए। ततपश्चात मौके पर रायगढ़ तथा वन मंडल धर्मजयगढ़ के अधिकारियों का दल पहुच कर कानूनी कार्रवाई को पूरा करने में जुट गए है। प्रथम दृष्टया में वन विभाग, बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रही है, वहीं तार टूटने की वजह चक्रवात बताया जा रहा है। इधर धारा प्रवाहित टूटा तार जंगल मे जमीन में गिरते ही घास- फूंस जलने के निशान भी मौके पर मौजूद है।
देखा जाए तो रायगढ़ जिले के दो वन मंडल में 140 हाथी का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है, सबसे अधिक धरमजयगढ़ क्षेत्र में है। यह हाथी अलग —अलग झुंड में है। इसमें 72 मादा, 34 बच्चे व नर है।यह प्रदेश का सबसे बड़ा हाथी दल रायगढ़ जिले में है।



