Advertisment
Accidentअंबिकापुरछत्तीसगढ़

स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में भीषण आग:अंबिकापुर में होल-सेल दुकान की पांचों मंजिल जलकर खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर में आकाशवाणी चौक के पास चोपड़ापारा स्थित स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में लगी आग पर साढ़े चार घंटे बाद काबू पा लिया गया है। हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने में 1 से दो घंटे और लग सकते हैं। अब आग फैल नहीं रही है। स्पोर्ट्स सेंटर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है वहीं, होटल की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल भी पूरी तरह जल गई है। ये आग सोमवार सुबह करीब 9 बजे लगी थी। जिसके बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हादसे में करीब 3 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने स्पोर्ट्स सेंटर और होटल की पांचों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड गाड़ियों के पानी का फोर्स ज्यादा नहीं होने के कारण पानी पांचवीं मंजिल तक ले जाने में काफी दिक्कत हुई। यही वजह है यहां आग अब तक जल रही है। इसमें दरिमा एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड को भी लगाया गया है।

स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में लगी आग पर साढ़े चार घंटे बाद काबू पा लिया गया है। पूरी तरह से आग बुझाने में 1-2 घंटे और लग सकते हैं।
स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में लगी आग पर साढ़े चार घंटे बाद काबू पा लिया गया है। पूरी तरह से आग बुझाने में 1-2 घंटे और लग सकते हैं।

सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लगी

इसे भी पढ़ें:  भाटापारा के व्यापारी से मिला 7.50 लाख रुपए Cash, आरपीएफ ने लिया हिरासत में

जानकारी के मुताबिक, चोपड़ापारा में जैन मंदिर के पीछे संचालित संजय सिंह के स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लगी। होटल और स्पोर्ट्स सेंटर के ठीक सामने से गुजरे बिजली के तार टूट गए। शॉर्ट सर्किट से आग फैली और स्पोर्ट्स सेंटर तक फैल गई।

दुकान में रखे स्पोर्ट्स के प्लास्टिक, रबर और लकड़ी का सामान आग के दायरे में आ गया। इसके बाद आग भयावह हो गई।

स्पोर्ट्स सेंटर और बगल में स्थित राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई।
स्पोर्ट्स सेंटर और बगल में स्थित राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई।

फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

इसे भी पढ़ें:  सर्दी ने तोड़ा 57 साल का रिकार्ड, सरगुजा के मैनपाट में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा

हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीमें जब तक पहुंचीं, तब तक आग स्पोर्ट्स सेंटर से बगल में स्थित राधेकृष्णा होटल में भी फैल गई। आग से होटल में रखे फर्नीचर के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी का फोर्स नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

11 बजे तक स्पोर्ट्स सेंटर, होटल की पांचवीं मंजिल और पिछले हस्से तक आग पहुंच गई। आखिरकार साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

पीछे की दीवार तोड़ी गई

फायर ब्रिगेड ने होटल और स्पोर्ट्स सेंटर के पिछले हिस्से में पहुंचने के लिए पीछे की दीवार तोड़कर पहुंच मार्ग बनाया। फायर ब्रिगेड की कई टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग के कारण उठ रहे धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। आसपास के इलाके धुएं से घिर गए थे।

आग बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी।
आग बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी।

लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में SIR का बड़ा असर, 27.50 लाख नाम कटने की तैयारी, प्रदेश का 8वां और रायपुर में हर चौथा वोटर होगा बाहर!

होटल के बगल में ही मिल्टन की होलसेल की दुकान और आवासीय घर भी हैं। आग फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क कर घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया था। फायर ब्रिगेड के वाहनों के पानी का प्रेशर दो मंजिलों तक ही पहुंच पा रहा था। जबकि आग दोनों संस्थानों की पांचवीं मंजिल तक पहुंच चुकी थी।

3 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान

स्पोर्ट्स दुकान होलसेल की बड़ी दुकान है। जहां स्पोर्ट्स और फिटनेस की मशीनरी दुकान में भरी हुई थी। सिर्फ इसी दुकान में ही करीब 2 करोड़ से अधिक का सामान बताया जा रहा है। इस तरह कुल मिलाकर करीब तीन करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles