Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले के गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 26 वर्षीय विशाल नायक था। घायल युवक का नाम 30 वर्षीय दशरथ नायक है। दोनों झारखंड के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक गेवरा में एबी कोल स्टॉक के पास रेलवे साइडिंग में ड्रेनेज का काम कर रहे थे। तभी अचानक मिट्टी धंसने लगी। मिट्टी धसकने से दोनों मलबे में दब गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए विभागीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा युवक दशरथ नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  कवासी लखमा को जिताएगी आम आदमी पार्टी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles