Advertisment
छत्तीसगढ़

धर्मांतरण को लेकर सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुआ जमकर हंगामा, महिला सहित 3 लोग हिरासत में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को धर्मांतरण को लेकर सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा इलाके में जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मकान को घेर लिया, जहां उस समय प्रार्थना सभा चल रही थी और करीब 30–35 लोग मौजूद थे।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को पैसों का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।

थाना परिसर में पिटाई

इसे भी पढ़ें:  माइनिंग ऑफिस में लगी आग, सालों के रिकॉर्ड जले:कलेक्ट्रेट कंपोजिट बिल्डिंग के दो कमरे जलकर खाक

हिरासत में लिए गए दो युवकों को थाना परिसर में ही भीड़ ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह आरोपितों को भीड़ से छुड़ाकर गाड़ी में बैठाया। हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है आरोप

रविवार सुबह मोहल्लेवासियों ने हिंदू संगठनों को सूचना दी थी कि इलाके के एक मकान में धर्मांतरण गतिविधियां चल रही हैं। आरोप है कि वहां हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं और पैसों के लालच की बातें हो रही थीं। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव में कार्टून वार, बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर साधा निशाना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles