Advertisment
बलरामपुरछत्तीसगढ़

भाजपा नेता के बेटे की मौत : खेलते समय कार चालक ने रौंदा, आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के बेटे की मौत हो गई। कॉलोनी में खेलते समय कार चालक ने रौंद दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव का बेटा स्वतंत्र सिंह देव (7) बलरामपुर में अपनी बुआ के यहां गया हुआ था। वह घर के बाहर कॉलोनी में खेल रहा था। इस दौरान एक कार चालक ने उसे रौंद दिया।

Dead child Swatantra Singh Deo
मृत बालक स्वतंत्र सिंह देव

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 

परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां से उसे बिलासपुर अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। सात साल के बच्चे की मौत से घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

इसे भी पढ़ें:  घूसखोर पटवारी का वीडियो वायरल : 10 हजार की मांगी रिश्वत, पैसे लेने के बाद भी नहीं किया काम

आरोपी कार चालक गिरफ्तार 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

देखिए विडियो –

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles