Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

दुर्ग सेंट्रल जेल में बंदी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का गंभीर आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग : सेंट्रल जेल में गांजा तस्करी मामले में सजा काट रहे बंदी की संदिग्ध मौत हुई है. मृतक का नाम सुंदर जाल है. जो कोसा नगर उड़ियापारा का रहने वाला था. मौत होने के बाद बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मॉर्च्यूरी भेजा है.वहीं जब बंदी के मौत होने की सूचना परिजनों को मिली, तो सभी जिला अस्पताल पहुंचे. इस दौरान परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप : परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले ही मृतक के परिजनों ने जेल में सुंदर जाल से मुलाकात की थी.उस समय उसे किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी.लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी मौत की खबर जेल प्रबंधन ने घर में भिजवाई.डॉक्टर से इलाज हुआ भी है कि नहीं यह भी नहीं बताया जा रहा है. हम चाहते हैं कि जेल की सीसीटीवी फुटेज हमें मुहैया करवाई जाए. क्योंकि सुंदर की मौत किस वजह से हुई है. इस बारे में भी कोई नहीं बता रहा है.सीधा शव जेल से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिए हैं.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पुलिस जांच के बाद देगी बयान : वहीं पुलिस का कहना है कि केंद्रीय जेल के अंदर का मामला है. वहां परिजन उपस्थित नहीं होते हैं और उसके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा.वहीं हत्या की जांच पर अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. हालांकि बंदी की मौत को लेकर जो आरोप परिजनों ने लगाए हैं, उसकी सच्चाई पीएम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी. आपको बता दें कि 20 सितम्बर को जेल में सुंदर की तबीयत खराब हुई और उसे तत्काल डॉक्टर को दिखाया गया.जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पद्मनाभपुर थाने में सूचना दी गई. जहां मर्ग कायम कर डेड बॉडी को मॉर्च्यूरी में रखा गया. इसकी खबर परिजनों को दी गई.

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप, एक ने भागकर बचाई अपनी अस्मत, सभी आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles