Advertisment
Uncategorized

विजयादशमी पर पुलिस लाइन जांजगीर में की गई शस्त्रों की पूजा, रखिया फल की दी गई प्रतीकात्मक बली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। खोखरा के पुलिस लाइन में आज गुरुवार को एसपी विजय कुमार पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों और पुलिस जवानों ने शस्त्रों की विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन किया गया। वही रखिया फल की प्रतीकात्मक बलि दी गई। पुलिस लाइन जानकी में एक-47 एसएलआर, एसएमजी, 9 एमएम पिस्टल और अत्याधुनिक हथियार मौजूद है।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि हर साल विजयदशमी के दिन पुलिस लाइन के शस्त्रगार में रखे सभी शस्त्रों की अच्छे से साफ कर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है यह पुलिस विभाग का एक अंग है जिसे चेतक के नाम से भी जानते है। एसपी ने आम जनता से अपील कर दशहरा पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मानने की अपील की है, साथ ही सभी चौक चौराहों और दशहरा मैदान में पुलिस टीम मौके पर तैनाती की जाएगी ताकि किसी प्रकार की घटनाओं को रोक जा सके।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकवादी हमला, फायरिंग में 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

क्यों कि जाती है शस्त्रों की विधि विधान से पूजा अर्चना..

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जब प्रभु श्री राम,माता सीता, लक्ष्मण जी अपने 14 वर्ष के बनवास पर थे। इस दौरान रावण ने माता सीता का हरण किया था। जिन्हें छुड़ाने के लिए प्रभु श्री राम जी ने रावण की लंका में युद्ध करने पहुंचे थे तो वह पर प्रभु श्री राम जी ने 9 दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने शस्त्र धनुष की पूजा की थी। जिसके बाद 10 वे दिन रावण के साथ युद्ध में जीत कर परास्त किया था। जिसके बाद बुराई पर अच्छाई की जीत,असत्य पर सत्य की जीत हुई थी। तब से लेकर शस्त्र की पूजा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हिजाब के विरोध में ईरानी युवती ने यूनिवर्सिटी कैंपस में उतार दिए अपने सारे कपड़े, पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद किया ये हाल

पुलिस विभाग में शस्त्रों का महत्व

एसपी ने कहा कि विजय दशमी पर शस्त्र पूजा का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म की मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता है, उसमें सफलता मिलती है। लोग अपने घरों में रखे शस्त्र की पूजा करते हैं। घर से शस्त्र लेकर बाहर निकलते हैं, और जब वापस आते हैं तो घर की महिलाएं विजेता के रूप में आरती उतारकर स्वागत करती हैं। पुलिस विभाग में जितना महत्व मानव संसाधन का है उतना ही महत्व शस्त्रों का भी है।

एसपी-एएसपी ने हवा में की फायरिंग, आसमान में गूंजा आवाज

बता दें शस्त्रों की पूजा करने के बाद परंपरागत रुप से पुलिस ग्राउंड में एसपी विजय अग्रवाल ने अत्याधुनिक हथियारों से हवा में फायरिंग की। उनके साथ एएसपी अनिल सोनी ने भी फायरिंग की। हवा में फायरिंग करने की अपनी एक परंपरा है। हवाई फायरिंग से आसमान आवाजों से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  शराब पीकर गांव की गलियों में लोटता रहा शिक्षक: ग्रामीणों ने उठाकर पहुंचाया स्कूल, देखिए VIDEO

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles