Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में केमिस्ट की होगी बंपर भर्ती, 91,000 मिलेगी सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें बेरोजगार पढ़े लिखे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के तहत केमिस्ट के पदों पर भर्ती होगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2025 तक CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीजी व्यापम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुरक के अंतर्गत केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 12 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय में बीएससी डिग्री होना जरूरी है। 1 जनवरी 2025 को अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: एसबीआई से एमओयू, बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत मासिक वेतन दिया जाएगा, जो कि 28,700 रुपये से 91,300 रुपये तक निर्धारित है। यह वेतनमान अन्य भत्तों के अतिरिक्त होगा।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य पात्रता मापदंड भी लागू हो सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग (PHE Department) में की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
  • आवेदन में संशोधन की तिथि: 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
  • परीक्षा की संभावित तिथि: 21 दिसंबर 2025
  • परीक्षा का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 15 दिसंबर 2025
इसे भी पढ़ें:  आबकारी भवन में लगी आग : महाप्रबंधक ने शार्ट सर्किट को बताया कारण, पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles