Advertisment
Uncategorized

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकवादी हमला, फायरिंग में 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकवादी हमला हुआ है. रविवार रात को आतंकवादियों ने स्थानीय और गैर-स्थानीय मजदूरों पर फायरिंग की, जिसमें 7 की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं. यह हमला सोनबर्ग में एक निर्मानाधीन टनल के पास हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग के निर्माण पर काम कर रही एक निजी कंपनी के कैंप में मजदूरों पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. वहीं, हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  भाभी ने करवा दिया अपनी ही ननद का रेप, बनाया वीडियो

आंतकी हमले के संबंध में कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर बताया कि गांदरबल के गगनगीर में आतंकी हमला हुआ है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी.

मृतकों की पहचान हुई

मृतकों की पहचान डॉ. शाहनवाज, फहीम नजीर, कलीम, मोहम्मद हनीफ, शशि अबरोल, अनिल शुक्ला और गुरुमीत सिंह के रूप में हुई है.

अमित शाह ने कहा आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सुरक्षा बलों की ओर से कड़ी से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें:  झारखंड में आदर्श आचार संहिता बीच नोटों से भरा दो थैला जब्त, चेकिंग के दौरान चाईबासा में मिले इतने लाख रुपये

सीएम उमर ने मजदूरों की हत्या पर दुख जताया
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले में गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या को दुख बताया. उन्होंने इसे कायरतापूर्ण हमला करार दिया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर नीचतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर है.

उन्होंने बताया, मजदूर इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. इस आतंकवादी हमले में दो लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

इसे भी पढ़ें:  इंटर्नशिप कर रही MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड: बिलासपुर के हॉस्टल में फंदे पर लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि फिलहाल हमले में हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं है क्योंकि स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के कई मजदूर घायल हुए हैं. अधिक गंभीर रूप से घायलों को एसकेआईएमएस श्रीनगर रेफर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह घायलों के पूरी तरह ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles