Advertisment
आबकारी विभागक्राइमगांजा की तस्करीछत्तीसगढ़दुर्ग

AC बोगी में सफर कर 68 किलो गांजा ले जा रहा था तस्कर

टास्क टीम और दुर्ग RPF ने दबोचा… 13.65 लाख का गांजा जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर रेल मंडल की टास्क टीम और आरपीएफ पोस्ट दुर्ग द्वारा 1 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को 68 किलो 250 ग्राम, मादक पदार्थ गांजा कीमत रू.13,65,000 रुपया के साथ पकड़कर जीआरपी दुर्ग हेंडओवर किया है. जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल को मंडल सुरक्षा आयुक्त एसके गुप्ता के दिशा निर्देशन में मंडल टास्क टीम दुर्ग एवं आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के द्वारा लोकसभा चुनाव आचार संहिता के प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा के नेतृत्व में उप निरीक्षक एमएल यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति, प्र.आ. व्ही. सी. बंजारे, प्र.आ.वाई के ताम्रकार, द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच नं A-1 के बर्थ नंबर 15 पर सफर कर रहे यात्री को समय 11.15 बजे घेरा बंदी कर पकड़कर गाड़ी से उतारा गया, उसके पास रखे

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार प्रदर्शन मामला : सुनियोजित तरीके से आगजनी की घटना को अंजाम देने के संकेत, FSL की जांच टीम को मिले अहम सबूत

(01) मेहरून रंग ट्रॉली बैग

(02) हरा रंग का ट्रॉली बैग

(03) हरा रंग दो चक्का का ट्रॉली बैग

(04) नीला रंग क्रिकेट किट बैग

(05) लाल काला ग्रे रंग का पिठ्ठू बैग

सभी पाचों बैगो को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया.

नाम पता पूछने पर अपना नाम – इरफान खां उर्फ फिरोज, पिता-रमजानी खां, उम्र-28 वर्ष, निवासी-सलेमपुर, थाना-इगलास, जिला-अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया. सभी 5 बैगो से कुल 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 68 किलो 250 ग्राम  पाया गया जिसकी कीमत रू.13,65,000/- (तेरह लाख पैसठ हजार रुपया) के साथ आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया.   पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को पलासा (आंध्र प्रदेश) से खरीदकर गाड़ी संख्या 12843 पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के A/1 कोच में पलासा से नागपुर होते हुए रेल मार्ग से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश बेचने के लिए जा रहा था कि पकडा गया.

इसे भी पढ़ें:  CAF के जवान ने ससुराल पहुंचकर बरसाईं गोलियां, चाचा ससुर और साली की मौत, मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles