Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

भूपेश-मुक्तेश्वरी का बैंक बैलेंस 3 महीने में ढाई गुना बढ़ा

विधानसभा चुनाव में बघेल के पास 50 लाख कैश था;लखमा,ताम्रध्वज की जमा पूंजी भी ज्यादा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सत्ता जाते ही तीन महीने में भूपेश बघेल का बैंक बैलेंस 50 लाख से करीब डेढ़ करोड़ और उनकी पत्नी का 1 करोड़ से ढाई करोड़ हो गया। बघेल ने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र दिया है, उसके मुताबिक उनके पास वर्तमान में 1 करोड़ 30 लाख 56 हजार 420 कैश है। चुनाव के दौरान उनके पास 56 लाख 3,923 रुपए थे।

पूर्व सीएम की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के पास वर्तमान में 2 करोड़ 70 लाख 62 हजार 656 रुपए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान इनके पास 1 करोड़ 38 लाख 15 हजार 326 रुपए थे। इसी तरह पूर्व मंत्री कवासी लखमा और ताम्रध्वज साहू के पैसे भी बढ़े हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है।

कवासी की भी संपत्ति बढ़ी

बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कवासी लखमा और बीजेपी ने महेश राम कश्यप काे प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस नेता कवासी लखमा, बीजेपी प्रत्याशी महेश राम से संपत्ति के मामले में बहुत आगे है। इसके साथ ही पूर्व सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा की संपत्ति भी प्रदेश में सरकार जाने के बाद बढ़ी है। नामांकन के दौरान कवासी लखमा ने जो शपथ पत्र दिया है, उसके अनुसार उनके पास नगद 49 लाख 55 हजार 530 रुपए है।

कांग्रेस नेता कवासी लखमा बस्तर लोकसभा सीट से मैदान में हैं।
कांग्रेस नेता कवासी लखमा बस्तर लोकसभा सीट से मैदान में हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान जब उन्होंने शपथ पत्र दिया था, उस दौरान उनके पास 34 लाख 71 हजार 40 कैश थे। कवासी लखमा के अलावा उनकी पत्नी कवासी बुधारी की आय बढ़ी है। उनके पास नगद और बैंक अकाउंट में वर्तमान में 28 लाख 70 हजार 560 रुपए बढ़ा है। जबकि विधानसभा चुनाव में उनके पास 21 लाख 77 हजार 739 रुपए थे।

ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।
ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

ताम्रध्वज साहू की नगद राशि में इजाफा

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण की अनंतिम सूची जारी, 77 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान में ताम्रध्वज साहू के पास में 1 करोड़ 70 लाख 38 हजार 680 रुपए नगद है। विधानसभा चुनाव में इनके पास 1 करोड़ 46 लाख 47 हजार 738 रुपए कैश थे। कांग्रेस प्रत्याशी साहू बीजेपी प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी से नगद और संपत्ति के मामले में कई गुना आगे हैं।

संतोष पांडे के पास खुद की गाड़ी नहीं

राजनांदगांव से बीजेपी के प्रत्याशी बने संतोष पांडे ने भी नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। बीजेपी प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के नाम पर एक बाइक है। वर्तमान सांसद संतोष पांडे के पास खुद का चार पहिया वाहन नहीं है। नगदी की बात करें तो संतोष पाण्डेय के पास 1 लाख 8 हजार रुपए है।

बस्तर से बीजेपी ने भोजराज नाग को मैदान में उतारा है।
बस्तर से बीजेपी ने भोजराज नाग को मैदान में उतारा है।

भोजराज के पास नगदी से ज्यादा जेवरात

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

कांकेर के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पास कुल सम्पत्तियों में नगदी से ज्यादा गहने हैं। शपथपत्र के मुताबिक भोजराज के पास खुद के खाते में एक लाख 60 हजार रुपये और उनकी पत्नी के खाते में एक लाख रुपए कैश हैं, वहीं बैंकों में सात लाख के करीब जमा है। पत्नी के गहनों की कीमत 6 लाख 83 हजार रुपए बताई गई है, वहीं भोजराज के पास 3 लाख 20 हजार रुपए के गहने हैं।

माननीयों की आय का स्रोत कारोबार और खेती

सांसदी का चुनाव लड़ रहे अधिकांश प्रत्याशियों की आय का स्रोत मानदेय, ट्रांसपोर्ट का कारोबार और खेती है। बीजेपी नेता संतोष पांडे ने आय का स्रोत मानेदय के अलावा किराया लेना दर्शाया है। वहीं नगद पैसा रखने के मामले में कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों से ज्यादा उनके पाटर्नर आगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में इस दिन मानसून देगा दस्तक, जानिए कैसी रहेगी बारिश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles