Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजाररायपुर

बलौदाबाजार प्रदर्शन मामला : सुनियोजित तरीके से आगजनी की घटना को अंजाम देने के संकेत, FSL की जांच टीम को मिले अहम सबूत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. बलौदाबाजार घटना पर बड़ा अपडेट सामने आया है. यहां सुनोयजित तरीके से कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम देने के संकेत मिले हैं. रायपुर से आई एफएसएल की जांच टीम को प्रारंभिक सबूत के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पेट्रोल बम के निशान मिले हैं. साथ ही बड़ी संख्या में पत्थर मिले हैं, जो आसपास के नहीं है, जो सुनियोजित षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा.

गिरौदपुरी के जैतखाम में तोड़फोड़ से आक्रोशित सतनामी समाज के हजारों लोग आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने निकले थे. इस दौरान झूमाझटकी और पथराव भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में आग लगा दी, जिससे सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई.

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह पर जमकर बरसे भूपेश बघेल

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई – एसपी

कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आगजनी की घटना के बाद आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है. वहीं रायपुर रेंज आईजी अमरेश कुमार मिश्रा भी घटना स्थल पहुंचे हैं. इस मामले में एसपी सदानंद कुमार ने कहा है कि समाज के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन दिया था. तीन से 4 हजार लोग आने की बात कही गई थी पर इससे ज्यादा 5 से 6 हजार लोग पहुंचे थे. एसपी ने बताया, पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था थी. 500 बल तैनात किए गए थे. उपद्रवियों ने बैरिकेड को तोड़कर सरकारी दफ्तरों में आग लगाई. प्रदर्शन के दौरान पथराव भी किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. आगजनी से सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई है. उन्होंने कहा, घटना का वीडियो हमारे पास है. इसके आधार पर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दो सौ यूनिट तक हाफ बिल के अलावा अगले एक साल तक चार सौ यूनिट खपत पर भी राहत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles