Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

देवरी के हसदेव नदी में डूबे एक युवक की लाश 15 किमी दूर कुदरी बैराज में मिली, 2 की तलाश जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट पर घूमने आए पांच लोग हसदेव नदी में डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है। रविवार को देवरी से 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास अंकुर कुशवाहा की बॉडी मिली है। आशीष भोई और स्वर्ण रेखा ठाकुर की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्णरेखा ठाकुर निवासी सरकंडा जोरापुरा, अंकुर ठाकुर निवासी दयालबंद और आशीष भोई निवासी अशोकनगर सरकंडा गहरे पानी में जाने से हसदेव नदी में डूब गए हैं। उनके दो साथी लक्ष्मी शंकर सतनामी निवासी अकलतरा और मोनिका सिंह पुलिस कॉलोनी तिफरा को बचा लिया गया है। वहीं आज देवरी से 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास अंकुर कुशवाहा की बॉडी मिली है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया जारी: 6 दिन में 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे BLO

ASP ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर पहुंच गए हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन हमारी टीम लगातार कोशिश कर रही है। नदी के नीचे इलाके में भी सूचना दे दी गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles