Advertisment
छत्तीसगढ़

पति को महंगी पड़ी पत्नी से लड़ाई: नाराज होकर काट लिया प्राइवेट पार्ट, कई टांके लगाने पड़े

contact for Ad1
S G Travels

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने नाराज होकर दांत से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इस घटना के बाद परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर 7-8 टांके लगाए है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 118 (1) BNS के तहत केस दर्ज किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ग्राम बनेकेला में रहने वाला है और वह पेशे से राजमिस्त्री है। जहां वह अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे घरेलू बाद को लेकर महिला का अपनी ननंद से विवाद हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। यह देख पति ने बीच-बचाव किया। बीच-बचाव के बाद कमरे में दंपती झगड़ने लगे। पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए पति से मारपीट करने लगी। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया।

इसे भी पढ़ें:  पानी बना जानलेवा! एक ग्रामीण की मौत के बाद भी नहीं चेते अधिकारी, अब दूसरे गांव में 50 से अधिक लोग बीमार

घायल अवस्था में परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
दर्द से कहराता हुआ पति कमरे से बाहर निकला। जहां परिजनों ने देखा कि, उसके प्राइवेट पार्ट से खून से निकल रहा है। इसके बाद परिजन उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए। वहीं पत्नी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

टीआई ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर लैलूंगा टीआई रोहित बंजारे ने बताया कि, पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। फ़िलहाल इस मामले में जांच चल रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  लवस्टोरी में प्रेमिका का पिता बना रोड़ा, प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या, तीनों गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles