Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़

पति ने पत्नी के गले में पेचकस किया आर-पार

गरियाबंद में 2 साल के बेटे के सामने हत्या;बोला- पैसे मांग रही थी, तो मार दिया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद जिले के डोंगरी गांव घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने गर्दन में पेंचकस घोंपकर अपनी पत्नी की जान ले ली। पत्नी राजीनामे के लिए पैसों की डिमांड कर रही थी, इसी बात पर विवाद हुआ और गुस्साए पति ने 2 साल के बेटे के सामने गर्दन में पेचकस घोंपकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के डोंगरी गांव का है। डोंगरी गांव में रहने वाला युवक नुमेश साहू (30) बर्फ गोला बेचने का काम करता है। 4 साल पहले उसकी शादी फुलेश्वरी के साथ हुई थी। दंपती के 2 बेटे हैं। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। साल भर पहले भी पत्नी से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। मामला गरियाबंद सिविल कोर्ट में चल रहा था। इस बीच पत्नी अपने मायके बेनकुरा में रह रही थी।

इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ बीमा के लिए रची अपनी मौत की साजिश:श्मशान से शव निकालकर कार की सीट पर रख जलाया; कॉल डिटेल से पर्दाफाश

 

बुधवार को कोर्ट में सुनवाई थी। इस बीच वकील ने आपसी राजीनामे की सलाह दी थी। आरोपी पति के समझाने के बाद पत्नी राजीनामे के लिए तैयार भी हुई, लेकिन उसके एवज में रुपए की मांग कर रही थी। पति की आय इतनी नहीं थी कि वो पैसे दे सके, इस बात को लेकर वो उसे समझा रहा था। वो उसे अपने साथ रखना चाहता था, जबकि पत्नी उसे और उसके परिवार को फंसाने की धमकी दे रही थी। पत्नी को मनाने के लिए पति उसे भैंसतरा के जंगल में घुमाने भी ले गया। बात नहीं बनी, पत्नी विवाद करती ही रही। तैश में आकर पति ने बाइक की डिक्की में बर्फ तोड़ने के लिए रखी गई पेचकस को गर्दन के आर-पार कर दिया। पत्नी ने बेटे के सामने ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हत्या के बाद अपने 2 साल के बेटे के साथ आरोपी मैनपुर थाने पहुंचा और वारदात की कहानी पुलिस को बताई। पुलिस आरोपी के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मृतका फुलेश्वरी बाई के शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति ने थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  तूफान ने मचाई तबाही : बिजली गिरने से मवेशियों की मौत, मकान की छत भी गिरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles