Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्गसुसाइड

दुर्ग में युवती ने आग लगाकर की खुदकुशी:माता-पिता और बहन घर से बाहर गए थे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव में 19 साल की एक लड़की ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पोस्टमॉर्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, विद्या श्रीवास के दो बहन और एक भाई हैं। पिता खेती किसानी और मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार को विद्या की मां अपनी छोटी बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई थी। पिता भी काम पर निकल गए थे। भाई खेलने गया था। शनिवार दोपहर को विद्या घर पर अकेली थी। तभी उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को खुद पर छिड़ककर आग लगा ली।

मृतिका के पिता मरचुरी में शव लेने पहुंचे।
मृतिका के पिता मरचुरी में शव लेने पहुंचे।

आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अजब-गजब मामला, मर चुके सब इंजीनियर का कर दिया तबादला, किरकिरी होने पर सुधारी गलती

उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। जब तक वो उसे बचाते वो पूरी तरह से जल गई थी। जिन लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर विद्या को बाहर निकाला, उन्होंने देखा कि वो जली हुई हालत में घर के अंदर पड़ी है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शव को मरचुरी से ले जाते हुए परिजन।
शव को मरचुरी से ले जाते हुए परिजन।

पिता ने कहा- किसी को नहीं पता खुदकुशी का कारण

विद्या के पिता ने बताया कि, विद्या 12वीं तक पढ़ी है। दो साल से उसकी पढ़ाई बंद है। उसने ही आगे पढ़ने से मना कर दिया था। दोनों बेटियों की एक साथ शादी करने बात चल रही थी। इससे पहले की वो शुभ घड़ी आई विद्या ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खुदकुशी का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  शहर में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रतिमा, एमआईसी ने दी मंजूरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles