Advertisment
छत्तीसगढ़

लड़की से दुष्कर्म और अपहरण करने वाला आरोपी फरार, सरगर्मी से तलाश जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार एक युवक पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी, स्वरित सिंह, जो सरकंडा इलाके के मोपका गार्डन सिटी का निवासी है, को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उसने हथकड़ी ढीली कर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

इस घटना ने कोनी थाने में हड़कंप मचा दिया। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हथकड़ी लगे होने के बावजूद आरोपी थाने से कैसे भाग निकला और उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? इस लापरवाही ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर से कोलकाता-दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छानबीन कर रही हैं। हालांकि, अभी तक स्वरित सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में कोनी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles